फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ पर दस यूथ तैयार करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। एक बूथ पर दस यूथ तैयार करने और एक बूथ प्रभारी बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को ईमानदारी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कांग्रेस के एससी/एसटी वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि चुनाव से पहले संगठन की मजबूती जरूरी है। आज भाजपा से निराश जनमानस कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक में एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, जो ब्लाक अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसियों से समन्वय बैठाकर न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ेगा।

उन्होंने राजेंद्र तिवारी को डकोर, योगेंद्र परिहार को कोंच, प्रमोद रिछारिया को नदीगांव, रामकिशोर पुरोहित को महेबा, रामराज सिंह को कदौरा ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान राहुल गांधी की ड्रीम प्रोजेक्ट शक्ति प्रोजेक्ट से जुडने का तरीका बताया गया। इस दौरान रेहान सिद्दीकी, फैजानुल हक, राजीव नारायण मिश्रा, अनुज मिश्रा, कुलदीप गुर्जर, आदित्य मिश्रा, अमित पांडेय, विवेक यादव, शशिकांत, लक्ष्मीनारायण, जगमोहन, गोविंद, जितेंद्र, गयाप्रसाद, सत्यपाल शर्मा, आरडी पाल, छाया पालीवाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें