फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से आए 11 जमाती घरों को रवाना

विज्ञापन
र जाने की खबर सुनकर जमातियों के खिले चेहरे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। कानपुर से आए जमात के 11 लोगों को प्रशासन ने प्राइवेट गाड़ी से पास देकर बुधवार को रवाना किया। पास मिलने के बाद जमातियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

बीती 11 मार्च को कानपुर से आए 11 लोगों की एक जमात सहावनाका स्थित नूरानी मस्जिद में ठहरी थी। इसी बीच लॉकडाउन होने से ये सभी यहीं फंस गए। लगभग 46 दिनों से क्वारंटीन पीरियड में रहने के बाद भी इन्हें मुक्त न करने से ये मायूस थे। इनके परिवार के लोग भी परेशान थे। कानपुर में लाल बंगला, केडीए कालोनी, मोतीनगर, मनोहरनगर आदि में इनका निवास है।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम पीके सिंह ने अपने हस्ताक्षरयुक्त पत्र देकर सभी जमातियों को उनके गृह नगर प्राइवेट वाहन से भिजवाने की व्यवस्था की। पास पाकर जमातियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। जमातियों के साथ ही मौलाना जुबैर राइन, मौलाना उवैश, परवेज मेंबर, कारी उजैर साहब, साबिर मंसूरी, अब्दुल मजीद आदि ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें