फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जोड़ों ने कबूला निकाह, एक ने लिए फेरे

Mon, 14 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम सामूहिक विवाह समारोह में गंगा जमुनी सभ्यता की झलक देखने को मिली। हरिश्चंद्र पैलेस में आयोजित समारोह में 12 जोडे़ परिणय सूत्र में बंध गए। मौजूद लोगों ने उनके उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह और एक हिंदू जोड़े का रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया।
विज्ञापन


नगर के हरिश्चंद्र पैलेस में सोमवार को छठवें हिंदू-मुस्लिम विवाह समारोह में 11 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। वहीं विवाह सम्मेलन में एक हिंदू जोडे़ ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में कदम रखा। समारोह में दोनों ही धर्मों के रीति रिवाज केे अनुसार कार्यक्रम हुए। आयोजक मंडल की ओर से स्वागत से लेकर अन्य रस्मों की व्यवस्था की गई। पंडाल में लोगों ने बने

व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से फि जूल खर्ची नहीं होती है। वहीं कमेटी से हिंदू-मुस्लिम एकता की जो मिसाल पेश की गई है वो वाकई में काबिल ए तारीफ  है। कमेटी द्वारा नए जोड़ों को दहेज के रूप में मोटरसाइकिल, बेड सहित गृहस्थी का सभी सामान दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गुप्ता,  कालपी नगर पालिका अध्यक्ष कमर अहमद, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मसूरी, उरई सपा नगर अध्यक्ष भानू वर्मा, फिरोज शाह, शकूर अमीन, कल्लू शाह, डा. वारिस खान, मुखिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें