उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर 979 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, इसमें 934 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा की जनपद के नोडल अधिकारी व डीवी कालेज के प्राचार्य डा. आनंद खरे ने बताया कि डीवी कालेज व गांधी डिग्री कालेज उरई में कुल आठ-आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सनातन धर्म बालिका महाविद्यालय में चार परीक्षार्थी, वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय गुढ़ा न्यामतपुर से दो, अशर्फीलाल महाविद्यालय से तीन, चौधरी दिग्विजय सिंह महाविद्यालय डकोर से एक, कालपी कालेज कालपी से दो, लक्ष्मी देवी राजेंद्र सिंह महाविद्यालय उसरगांव से नौ, गफूर खान महाविद्यालय बबीना कदौरा, शहीद सिंहरण सिंह महाविद्यालय पिरौना से एक एक परीक्षार्थी, लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय से तीन, बाबा धनसिंह रिसालदार महाविद्यालय आनंद नगर से एक परीक्षा व लल्ला सिंह महाविद्यालय बरहा से तीन परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कन्हैयालाल विष्णुचरन महाविद्यालय जालौन व श्रवण कुमारी महाविद्यालय में सभी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र की बीए के तीनों साल की परीक्षाएं थीं।