फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

171.89 लाख से बनेगा कालपी-मगरौल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। क्षेत्र के कालपी मगरौल मार्ग पर पड़ने वाले गांव के लोगों को अब जल्द ही गड्ढे युक्त सड़कों से मुक्ति मिलने वाली है। शासन ने लगभग एक किलोमीटर के इस मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इस सड़क का निर्माण 171.89 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि आजादी के बाद से कालपी क्षेत्र के मगरौल मार्ग पर पड़ने वाले हीरापुरा, कीरतपुर, गुढ़ा खास, शेखपुर गुढ़ा, मदार पुर, पड़री सहित दर्जनों गांवों के लोगों को खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ता था। जिससे उन्हें परेशानी के साथ-साथ कई हादसों से भी जूझना पड़ रहा था।

कई बार ग्रामीणों ने इस सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी से इस सड़क को न तो गड्ढामुक्त अभियान में शामिल किया गया और न ही नई सड़कों के बजट में इस सड़क को जगह मिली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले शासन ने कई सड़कों के निर्माण कार्य को हरी झंडी दी है। इसमें इस सड़क को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इससे इस मार्ग पर पड़ने वाले दर्जनों गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कालपी मगरौल मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग 0.950 किमी लंबा होगा। जिसकी लागत 171.89 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि इस सड़क को बनने में लगभग चार माह का समय लगेगा। इससे दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें