फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से 100 बीघा बाजरा-सब्जी की फसलें नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। लगातार बारिश से ब्लॉक क्षेत्र के कांशीरामपुर और छौंक मौजे में जलभराव के चलते किसानों की 100 बीघा में बोई गई बाजरा और सब्जी की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने शासन से मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नायाब तहसीलदार राजेश पाल ने राजस्व टीम के साथ कांशीरामपुर गांव का निरीक्षण किया।
तहसीलदार ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी के लिए किसानों से विचार विमर्श किया। जल्द जलनिकासी के लिए लेखपाल को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सूची बनवा कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता आजाद भगत सिंह, किसान अरविंद पाल, रवि यादव, कुंअर सिंह, चंद्रिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें