मुहम्मदाबाद। ब्लॉक डकोर में मनरेगा उपायुक्त विपिन राम त्रिपाठी एवं श्रम रोजगार उपायुक्त एके दीक्षित ने संयुक्त रूप से सचिव और तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद राहिया, ऐरी रामपुरा गांवों में अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। अधूरे पड़े कार्यों पर नाराजगी जताई है।
समीक्षा बैठक में मनरेगा उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा श्रमिकों का भुगतान आधार बेस पेमेंट द्वारा करें। जिन मनरेगा मजदूरों के 90 दिन का कार्य पूरा हो गया है, उनका श्रम विभाग में पंजीयन करवाएं। व्यक्तिगत कार्य दो लाख रुपये की धनराशि से करवाएं। जिसमें मेड़बंदी, बकरी सेट, गाय सेट आदि करवाए जाएंगे। 60 से 80 का अनुपात देखते हुए मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार किया जाएं। जिससे जॉबकार्ड धारकों को रोजगार मिल सके।
उन्होंने अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया। पंचायत मित्रों को अमृतसरोवर तालाब के चारों तरफ फेंसिंग, पौधरोपण, बैठने के इंतजाम, बिजली की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बृजकिशोर कुशवाहा, संयुक्त बीडीओ मनीराम, सचिव नौशाद अली, मेहरबान सिंह, फूलसिंह निरंजन आदि मौजूद रहे।