फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 और कोरोना पाजिटिव मिले, हड़कंप

विज्ञापन
नए कंटेनमेंट जोन सुभाषनगर में इलाके को सैनिटाइज करता पालिका कर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जालौन जनपद में मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 10 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक ही दिन में 10 संक्रमित मिलने से लोगों में भय व्याप्त है। इनमें छह उरई शहर के हैं और चार संक्रमित कोंच तहसील के हैं। मंगलवार को मिले 10 संक्रमितों में अधिकांश हॉटस्पॉट एरिया उरई के सूर्य नगर और कोंच के जवाहर नगर के ही हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 185 पहुंच गई है, जिसमें 121 लोग ठीक हो चुके हैं, एक्टिव 56 और मौतें 8 हैं। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपक वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं और प्रभावित इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि उरई के सूर्य नगर से मिठाई विक्रेता का बेटा पूर्व में सबसे पहले संक्रमित पाया गया था, फिर सोमवार को मिठाई व्रिकेता की बेटी समेत इसी परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए थे। उसके संपर्क वालों की तलाश करने पर क्षेत्र से चार और मरीज पाजिटिव पाए गए, जो कि मिठाई विक्रेता के परिवार के ही सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं उरई शहर के उमरारखेड़ा और नया पटेल नगर से भी एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं कोंच में भी कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
मंगलवार को कोंच कस्बे से चार मरीज और कोरोना पाजिटिव पाए गए। जिसमें दो व्यक्ति जवाहर नगर, एक मालवीय और एक सुभाष नगर का है। इसके बाद कोंच तहसील में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 73 पर पहुंच गया है, इनमें कोंच कस्बे के ही 52 संक्रमित हैं। एसडीएम अशोक कुमार ने मंगलवार को भी सड़कों पर उतरकर लोगों को चेताया और बेवजह सड़कों पर न घूमने के लिए कहा। प्रभावित इलाकों में बैरिकेडिंग कराकर सैनिटाइज कराने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। वैसे लगभग पूरा कोंच कस्बा ही हॉटस्पॉट एरिया में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें