फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : माफिया अतीक के साथ फोटो वायरल होने इमरान प्रतापगढ़ी को भाजपा नेताओं ने घेरा

Thu, 20 Apr 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

माफिया अतीक अहमद के साथ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के संबंधों पर अब भाजपा नेता सवाल उठाते हुए तंज कस रहे हैं। यह सवाल एक वायरल फोटो के बाद गहराता जा रहा है। इस वायरल फोटो में कांग्रेस सांसद, माफिया अतीक और अशरफ के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Pratapgarh News : इमरान प्रतापगढ़ी और अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के साथ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के संबंधों पर अब भाजपा नेता सवाल उठाते हुए तंज कस रहे हैं। यह सवाल एक वायरल फोटो के बाद गहराता जा रहा है। इस वायरल फोटो में कांग्रेस सांसद, माफिया अतीक और अशरफ के साथ नजर आ रहे हैं।

वायरल तस्वीर 22 अप्रैल 2015 की बताई जाती है। जिसे इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। अब उसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस सांसद इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। फोटो के बाद जिले के भाजपा नेता भी कांग्रेस सांसद पर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल कहते हैं कि अतीक अहमद को इमरान प्रतापगढ़ी अपना गुरु मानते थे। ऐसे नेता को कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा था कि आज रात अतीक भाई और अशरफ साहब हमारी कुटिया पर एक दावत पर तशरीफ लाए। हालांकि मौजूदा समय में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य परिवार के साथ विदेश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें