फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं सीएम होता तो 15 दिन में सुधार देता यूपी को'

Wed, 05 Jun 2013 01:19 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री होता तो 15 दिन में कानून-व्यवस्था ठीक कर देता।’
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत दी और कहा- ‘अखिलेश मेरी बात गंभीरता से सुनिए। कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। सिर्फ जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों पर सख्ती व कार्रवाई करनी है। उनसे कह दो कि कानून-व्यवस्था ठीक करें। सुबह 10 बजे से तीन घंटा दफ्तर में बैठकर समस्याएं सुनें। उसी दिन उनका निराकरण करें। जो अधिकारी न मानें तो रिपोर्ट कराकर उन्हें जेल में डाल दो। सब ठीक हो जाएगा।’
विज्ञापन


मुलायम ने इस बात को बेबुनियाद बताया कि अखिलेश पर किसी प्रकार का कोई दबाव है। इस कारण अखिलेश प्रभावी तरीके से कामकाज नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी तो 15 दिन से अखिलेश से तो बात ही नहीं हुई। मैं अखिलेश के बाप के साथ-साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते पार्टी के मुख्यमंत्री को सलाह देना मेरा कर्तव्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें