फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जाहिद का दावा...काजल ने ही फोन पर बताई जहर की बात

Sat, 24 Oct 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत करने पहुंचा काजल का दूसरा पति जाहिद, जिसके दोनों बेटे हैं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। दूध पीने के बाद पांच वर्ष के मासूम की मौत के मामले में महिला के दूसरे पति जाहिद ने बताया कि उसे एक रिश्तेदार से घटना की जानकारी मिली। उसने तुरंत काजल को फोन किया। काजल ने ही बताया कि किसी ने दूध में जहर दे दिया है। आरोप है कि इस जानकारी पर वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे, लेकिन काजल ने जोऐब या दानिश से बात नहीं करने दी। जाहिद ने कहा कि उन्हें दूसरे बेटे की जान पर भी खतरा लग रहा है।
विज्ञापन




जाहिद ने बताया कि काजल की पहली शादी नौ साल पहले नोएडा में हुई थी। पहले पति को छोड़कर वह मायके में रहने लगी। वर्ष 2019 में काजल से उन्होंने प्रेम विवाह किया और अलीगढ़ रहने लगे। हालांकि फोन पर ज्यादा बात करने को लेकर उनका पत्नी से विवाद होता रहता था। एक बार झगड़ा करने के बाद वह बच्चों को लेकर सासनी अपने मायके आ गई और मेरे सारे नंबर भी ब्लॉक कर दिए। जाहिद ने बताया कि मायके में रहने के दौरान वह दानिश के संपर्क में आई। दोनों ने प्रेम विवाह किया और पिछले छह महीने से साथ रह रहे थे।



गांव में हुआ बच्चे का अंतिम संस्कार



पोस्टमार्टम के बाद पिता जाहिद छोटे बेटे आशु का शव लेकर गांव रुदायन पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया। जाहिद के भाई व परिवार के अन्य लोग गुजरात में रहते हैं। जाहिद ने बताया कि घटना को लेकर वह शनिवार को कोतवाली में तहरीर देंगे।
विज्ञापन








दूध पीने के बाद दो बच्चों और उनके सौतेले पिता की तबीयत बिगड़ी थी। महिला ने भी दूध का सेवन किया था। अभी स्पष्ट नहीं है कि तीनों के बीमार पड़ने की वजह दूध थी या कुछ और। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की दिशा तय होगी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन




-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें