कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को पेड़ से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोग बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे जब टहलने निकले, तब उनको पेड़ से लटका यह शव दिखाई दिया। मौके पर भीड़ लग गई। मृतक के परिजन भी पहुंच गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार गौतम का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।