फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे लाला के साथ मुझे भी जाने दो: युवक का शव गांव पहुंचा, कछपुरा में मची चीख-पुकार, हादसे में गई जान

Thu, 13 Jun 2024 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कछपुरा में रवि का शव पहुंचते ही उसकी मां का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। रवि की मां की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और वह बार-बार कह रही थीं मेरे लाला के साथ मुझे भी जाने दो।
विज्ञापन
रवि का शव आने पर कछपुरा में बिलखतीं मां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के मथुरा रोड स्थित कछपुरा में 13 जून की शाम युवक रवि का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर रात शहर के इगलास अड्डा स्थित पत्थरवाली श्मशान घाट रवि के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 13 जून की देर शाम 8.30 बजे रवि का शव एंबुलेंस से गांव में पहुंचा। वहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


मेरे लाला के साथ मुझे भी जाने दो... 
कछपुरा में रवि का शव पहुंचते ही उसकी मां का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। रवि की मां की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और वह बार-बार कह रही थीं मेरे लाला के साथ मुझे भी जाने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गई थी जान
जयपुर के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 12 जून की देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में हाथरस निवासी युवक और संभल जिले के गुन्नौर निवासी उसके बहनोई और चार वर्षीय मासूम भांजी की मौत हो गई। युवक की बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। हादसे के बाद गांव कछपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें