फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Fri, 23 Jan 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर गांव बस्तोई के निकट 19 वर्षीय प्रमोद कुमार उर्फ आकाश का शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




मृतक प्रमोद एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव संतीपुर के निवासी थे। प्रमोद गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की ससुराल एटा के गांव दूल्हापुर में है। वहां से भी रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस आ गए। परिजनों के अनुसार बुधवार को प्रमोद की पिता से कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से निकल आया था। एक साल पहले ही प्रमोद की शादी हुई थी। सलेमपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। शव कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें