फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक का शव नोएडा के नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला हुरमतगंज पुरानी सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले युवक का शव नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला है। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला हुरमतगंज निवासी जाकिर का पुत्र आकाश (25) अपनी पति और दो बच्चों के साथ नोएडा के भंगेल मिर्जापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहता था। बैंडबाजा कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की शाम उसका शव सेक्टर-82 के एक नाले में संदिग्ध हालात में मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। मौत से सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि आकाश बृहस्पतिवार की दोपहर बैंडबाजा कंपनी के साथ काम करने गया था। शुक्रवार को सिकंदराराऊ पहुंचने पर शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे एवं पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें