अयोध्या में निमार्णाधीन भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जिले भर में यात्राओं के निकाले जाने का चल रहा सिलसिला जारी है। इसी के अंतर्गत रविवार को शहर के सरक्यूलर रोड स्थित सेठ जी के तबेला से विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक देव दाऊजी वर्मा के संयोजन भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली गई।
जिसका शुभारंभ राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह पर्यावरण प्रमुख उमेश, जिला प्रचारक मुनेंद्र एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री कपिल ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में शामिल राम भक्त पूजित अक्षत कलश सिर पर रखकर भजन गाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए चल जयश्रीराम का जय घोष करते हुए चल रहे थे। जिससे संपूर्ण वातावरण राममय हो गया। भगवान रामचंद्र जी की भव्य झांकी एवं युवाओं द्वारा पटाबनेटी शक्ति प्रदर्शन किया गया। युवाओं द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर मुकेश कुमार सूर्यवंशी, गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, प्रवीण खंडेलवाल, मनोज वाष्र्णेय, महेश वर्मा, हर्षित गौड़, सोनू भारती, छोटू राणा, शुभम शर्मा, विशाल ठाकुर, आशीष ठाकुर, पंकज ठाकुर, शिवम अग्रवाल, किशन भारती, सोनू भारती, रितिक, अनु शर्मा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में यात्रा में आए हुए सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालु और भक्तों का जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा अभिवादन किया गया।