फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, घरों में दुबके लोग

Mon, 22 Jan 2024 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन।संवादकोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन।संवाद
विज्ञापन
रविवार की सुबह शहर व देहात क्षेत्र में कोहरे की चादर बिछी रही। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन



रविवार को कोहरे की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से आगरा-अलीगढ़ रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चालक लाइट जलाकर चलते दिखे। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। दोपहर को धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें