फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली

Thu, 27 Apr 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला तुरजई में मंगलवार देर रात लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल की मां ने मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घायल की मां नफीसा बेगम ने बताया कि उसका बेटा कासिम मंगलवार रात दस बजे घर से बाहर जा रहा था। तभी मोहल्ले के याकूब पुत्र कल्लू से चार हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। तभी याकूब का भाई जाहिद तमंचा लेकर आ गया और उसने कासिम के सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कासिम को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें