फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खुद में पैदा कर जज्बा...समाज को दिखा आइना

Thu, 27 Apr 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण की शपथ लेतीं छात्राएं। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सादाबाद जलेसर मार्ग पर थरौरा चौराहे के पास स्थित सीएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत छात्राओं के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रा निर्मला ने कहा कि खुद में पैदा कर जज्बा, समाज को आइना दिखा कुछ बनकर दिखाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नरेंद्र सिंह व संचालन शिक्षिका प्रभा ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

छात्रा यशोदा ने कहा कि हम सभी को मिलकर नारी के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। देश में जब तक नारी सशक्त नहीं बनेगी तब तक देश अधिक तरक्की नहीं करेगा। दुर्गेश कुमारी ने कहा कि भीड़ का हिस्सा नहीं बनें। अपने आप में भीड़ को नेतृत्व करने की क्षमता पैदा करें। छात्रा रचना कुमारी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों खड़े हो जाओ, जिससे दहेज रूपी राक्षस का नाश हो सके। खुशी ने कहा कि बेटी से बहू बनने तक बहुत बदल जाती है नारी। पापा मम्मी से लड़ने वाली बेटी खुद सुनने की आदी हो जाती है।
याचना यादव ने कहा समाज बेटियों को लड़की का एहसास नहीं कराए, उसका मनोबल बढ़ाए, जिससे वह पढ-लिखकर देश सेवा कर सके। छात्रा चंचल ने कहा कि सभी को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। समाज कितना भी कुछ कहे, उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। छात्रा रिचा ने कहा कि नारी समाज का अभिन्न अंग है। नारी अब अबला नहीं है, सबला बनती जा रही है। वह सहनशीलता, धैर्य, प्रेम एवं ममता की प्रतिमूर्ति है। इसी तरह छात्रा वर्षा, प्रीती, कृष्णा आदि ने भी नारी शक्ति पर अपने विचार रखे। सभी ने समाज से नारी के प्रति फैल रही नकारात्मक प्रवृत्ति को उखाड़ फेंकने की शपथ भी ली। इस अवसर पर प्रीति चौधरी, जयदेव सिंह विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें