फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर

Mon, 10 Jul 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव महामौनी में शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में एक युवक को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसका उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन




मूलचंद उर्फ देवा पहलवान निवासी महामौनी का कहना है कि शनिवार की शाम को उसके ट्रैक्टर को उसका चालक गांव के निकट लेकर खड़ा था। इस दौरान गांव के ही चार-पांच लोग आकर ट्रैक्टर हटाने की बात करने लगे। इसे लेकर गाली-गलौज हो गई। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए थे। इस दौरान उसका भाई सत्यवीर भी मौके पर पहुंच गया।



सत्यवीर को पहुंचने के बाद वह लोग गाली-गलौज करते हुए चले गए, लेकिन रात करीब 11 बजे पांच लोग हाथों में डंडे और तमंचा लेकर आए और घर के बाहर गेट पर भाई सत्यवीर को गोली मार दी है। गोली उसके निजी अंग के पास लगी है। घायल अवस्था में सत्यवीर को मुरसान थाने लेकर गए और वहां से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण सत्यवीर को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल का भाई है गांव का राशन डीलर बताया जाता है। सत्यवीर के पिता शिव सिंह गांव महामौनी निवासी कुख्यात अपराधी विनोद जाट के चचेरे भाई हैं। घायल सत्यवीर के भाई मूलचंद गांव में राशन डीलर हैं। गांव में राशन डीलर और प्रधान पक्ष के लोगों में आए-दिन झगड़ा होता रहता है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे की शिकायत करते रहते हैं। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि घायल व्यक्ति के परिवार वालों से तहरीर देने के लिए कहा गया है, लेकिन उन्होंने उपचार के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें