फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एबीवीपी छात्र सम्मेलन में युवाओं ने भरी हुंकार, स्टूडेंट्स के हक में काम करते रहेंगे

Sun, 29 Jan 2023 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बागला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला छात्र सम्मेलन हुआ। जिसमें युवाओं ने हुंकार भरी। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रों को उनके हक के लिए लड़ना सिखाते हैं। विद्यार्थी परिषद जातिवाद को समाप्त करने के लिए भी लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय जिला छात्र सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को हाथरस के बागला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र हुंकार जिला छात्र सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रों को उनके हक के लिए लड़ना सिखाते हैं। विद्यार्थी परिषद जातिवाद को समाप्त करने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। वृंदावन से पधारे वृंदावन दास महाराज ने कहा कि आज के युवा सृष्टि को बदलने में लगे हैं। जबकि उन्हें अपनी दृष्टि को प्रमुख रूप से बदलना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि शिक्षा से लेकर समाज सेवा और सामाजिक उत्थान में अभाविप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन अभाविप युवाओं में राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना का संचार करने का कार्य निरंतर कर रहा है। वृंदावन से पधारे वृंदावन दास महाराज ने कहा कि आज के युवा सृष्टि को बदलने में लगे हैं। जबकि उन्हें अपनी दृष्टि को प्रमुख रूप से बदलना होगा।

कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा ने परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला। उद्घाटन एवं प्रास्ताविक सत्र में शैक्षणिक परिदृश्य पर प्रस्ताव पारित हुए। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राकेश चंद्र चतुर्वेदी, चिरागवीर उपाध्याय, संध्या आर्य, परिषद के जिला प्रमुख संजीव सेंगर, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, प्रांत एसएफएस संयोजक गौरव रावत, प्रांत सह छात्रा प्रमुख जयललिता, प्रांत विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख वरुण अग्रवाल, नगर मंत्री अर्पित वर्मा माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें