फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ससुराल से लापता युवक दिल्ली में बरामद, वहां था युवती से प्रेम संबंध, मानसिक दबाव बनाने को रचा नाटक

Sat, 09 Sep 2023 08:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अतरौली के गांव चौमुहा निवासी सुनील दो सितंबर को क्षेत्र के गांव कुठीला में अपनी ससुराल आया था। तीन सितंबर को वह बाइक को गांव में छोड़कर लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। कई दिन तक सुनील का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुठीला में अपनी ससुराल से लापता हुआ अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चौमुहा निवासी युवक दिल्ली में सकुशल मिल गया है। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक का दिल्ली में एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी वजह से उसने ससुराल वालों पर दबाव बनाने के लिए यह नाटक किया।

विज्ञापन


बता दें कि अतरौली के गांव चौमुहा निवासी सुनील दो सितंबर को क्षेत्र के गांव कुठीला में अपनी ससुराल आया था। तीन सितंबर को वह बाइक को गांव में छोड़कर लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। कई दिन तक सुनील का पता नहीं लगा तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर उसकी तलाश में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। 

इधर, कोतवाली पुलिस लगातार सुनील की तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से सुनील को बरामद कर लिया। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में सुनील का किसी युवती से संबंध था। उसने रुपयों के लालच में गांव कुठीला में शादी कर ली। जब उसकी पत्नी को पूरा राज पता लगा तो उसने आपत्ति दर्ज कराई। सुनील ने ससुराल वालों पर मानसिक दबाव बनाने के लिए लापता होने का नाटक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें