फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सजावट के लिए खंभा लगा रहे युवक की करंट से मौत

Tue, 12 May 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मनी में रविवार को भंडारे में सजावट के लिए खेत में खंभा लगा रहे 25 वर्षीय आनेश कुमार निवासी गांव भारौल थाना अरांव जिला फिरोजाबाद की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक के पिता ने कोतवाली में तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवक के पिता राय सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र आनेश बिजली की सजावट और साउंड लगाने का कार्य करता था। वह क्षेत्र के गांव नगला मनी में विजयपाल सिंह, सुरजन सिंह, संदीप यादव के यहां भागवत सप्ताह में साउंड लेकर आया था। रविवार की दोपहर करीब एक बजे आनेश कुमार भंडारे के लिए लाइट की व्यवस्था के लिए एक जुते हुए खेत में लोहे का पाइप गाड़ रहा था।



इस दौरान ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से खंभा टच हो गया, जिससे उसमें तेज करंट दौड़ गया और इसकी चपेट में आकर आनेश गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। तत्काल विजयपाल, सुरजन सिंह, संदीप यादव आनेश को एटा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें