दीपू अपनी बहन के साथ बाइक से मथुरा के मांट स्थित राधारानी मंदिर के दर्शन करने गए थे। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में दर्शना के निकट हाथरस की ओर से जा रही बाइक और उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी।
हाथरस के मथुरा रोड पर गांव दर्शना के निकट 28 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल दीपू पुत्र सौदान सिंह निवासी रूहेरी थाना हाथरस की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बता दें कि दीपू अपनी बहन के साथ बाइक से मथुरा के मांट स्थित राधारानी मंदिर के दर्शन करने गए थे। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में दर्शना के निकट हाथरस की ओर से जा रही बाइक और उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे।