कोतवाली के गांव नगला भानचंद निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार की बुधवार की रात करीब 11 बजे बुलंदशहर जिले के अरनिया में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोहित बाइक से अरनिया क्षेत्र के गांव ढकपुरा में अपनी बहन के घर जा रहा था। अरनिया के निकट सामने से आती स्विफ्ट डिजायर की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे रोहित और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित शादीशुदा था और पत्नी विवाद के चलते दो बेटियों के साथ अपने मायके कासगंज में रह रही थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद