विकास की शादी वर्ष 2019 में माधुरी देवी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनमोल सात वर्ष का और छोटा बेटा अनुराग पांच वर्ष का है। विकास मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पिता मलखान सिंह भी मजदूरी करते हैं, जबकि मां लज्जावती बीमार रहती हैं।
बिसावर के गांव कजरौठी में 27 वर्षीय विकास पुत्र मलखान सिंह का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनकी मौत से करवाचौथ पर न केवल एक पत्नी का सुहाग उजड़ गया, बल्कि दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे विकास को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस को उसे खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने आशंका जताई कि शराब के नशे में विकास ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
विकास की शादी वर्ष 2019 में माधुरी देवी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनमोल सात वर्ष का और छोटा बेटा अनुराग पांच वर्ष का है। विकास मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पिता मलखान सिंह भी मजदूरी करते हैं, जबकि मां लज्जावती बीमार रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले युवक की अचानक मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।