कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी अजय कुमार (40) पुत्र ओमवीर शुक्रवार की सुबह अपने घर से बाहर निकले थे। शुक्रवार की देर शाम कस्बे में ही संदिग्ध हालात में उनका शव मिला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बादर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद