फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 05 Oct 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर के नगला भोजा में शनिवार की सुबह नरेंद्र (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित नगला भोजा निवासी नरेंद्र पुत्र श्री चंद्र शनिवार सुबह शौच की जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में अचानक उनको चक्कर आए और वह अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। सदर कोतवाली प्रभारी गिरीश गौतम का कहना है कि ससुराल पक्ष की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें