बीपी सिंह का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया।
सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा निवासी बीपी सिंह (30) नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरी में किराये पर रहते थे। वहीं पर निन्स हास्पिटल के पास एक लोहे की फैक्टरी में काम करते थे। 31 जनवरी रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन
उनकी पत्नी रूपा ने बताया कि उनका शव कमरे में फंदे पर लटका था। वहीं रूपा की बहन के पति अजय भी रहते हैं। उसने अजय को पूरा मामला बताया। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक एंबुलेंस की और शव लेकर रविवार सुबह करीब 6:00 बजे गांव गुतहरा पहुंच गए। पुलिस ने बीपी सिंह के साढ़ू अजय से पूछताछ की है। बीपी सिंह नोएडा में ही एक कमरे में पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराये पर रहता था।
बीपी सिंह का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया। मृतक के छोटे भाई प्रवीन का आरोप था कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ अमित पाठक का कहना है कि मृतक के भाई के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मामला नोएडा पुलिस का है, इसलिए जांच वहीं होगी।