फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बोलेरो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 06 Oct 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अमित यादव का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इगलास रोड पर बांकेबिहारी कोल्ड स्टोर के निकट रविवार देर रात बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में 21 वर्षीय अमित यादव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

औरैया जिले के गांव नगला चंदन निवासी अमित यादव पुत्र राकेश कुमार यादव कंपनी की बोलेरो लेकर इगलास से सासनी की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बांकेबिहारी कोल्ड स्टोर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बोलेरो की भिड़ंत हो गई।
हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें