क्षेत्र के गांव नगरिया कपासिया में शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे कटर से मूंग निकालते समय मशीन का ढ़क्कन सिर में लगने से युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव नगरिया निवासी संदीप पाठक (35) ट्रैक्टर से कटर चला कर मूंग निकालने का काम करते थे। शनिवार शाम को वह नजदीकी गांव अखितयारपुर में एक खेत में कटर लगाकर मूंग निकल रहे थे।
अचानक कटर के ऊपर लगा ढक्कन खुलकर सिर में लगने से उसे गंभीर चोटें आई। तत्काल उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
युवक की मौत से गांव में शोक प्रकट करने वालों की तांता लग गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर खून के निशान हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे।
संदीप खेती से संबंधित मशीनें चलाने के साथ मजदूरी भी करते थे। सिकंदराराऊ के एक फोटो स्टूडियो के माध्यम से शादी-विवाह समारोहों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य करते थे। वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। संवाद