फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर-रति का नगला के बीच ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पोरा निवासी अनिल पुत्र बनवारी लाल हैदराबाद में पीतल की मूर्ति ढलाई का काम करता था।
बुधवार की शाम करीब छह बजे वह सिकंदराराऊ से मथुरा के लिए टे्रन में सवार हुआ, क्योंकि उसे मथुरा से हैदराबाद की ट्रेन पकडनी थी। लेकिन मथुरा पहुंचने से पहले ही रति का नगला सलेमपुर के बीच युवक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। सूचना के बाद मृतक के परिजन रात को कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे और फिर पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें