फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 12 Dec 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

संजय वाहन चालक थे। दो दिन पहले ही घर वापस लौट कर आए थे। रात्रि करीब एक बजे गांव के पास से निकलने वाली रेलवे लाइन पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
मृतक संजय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज रोड के गांव खिजरपुर निवासी एक युवक की 11 दिसंबर की देर रात रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लाइन पर सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो खलबली मच गई।

विज्ञापन


गांव खिजरपुर निवासी संजय पुत्र प्रेम सिंह (35) वाहन चालक थे। दो दिन पहले ही यह घर वापस लौट कर आए थे। 11 दिसंबर की रात्रि करीब एक बजे गांव के पास से निकलने वाली रेलवे लाइन पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त होने के बाद सुबह कोतवाली पर परिजन मौके पर पहुंच गए। संजय ने अपने पीछे तीन बच्चों को  छोड़ा है। पुलिस घटना के पीछे की वजह को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें