जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात करीब 10 बजे 23 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी नर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त पंकज कुमार पुत्र हरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी गांव पीहुरा के रूप में हुई। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी रेलवे स्टेशन पर आ गए।
शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। मंगलवार दोपहर गांव में शव आने पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद