फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत, पत्नी बहहवास, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 02 Nov 2025 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खेत में  ट्रैक्टर चला रहा था। विक्रम रोटावेटर के पास खड़ा था। अचानक वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक मशीन बंद करता तब तक देर हो गई थी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
मृतक विक्रम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के हसायन अंतर्गत गांव खेड़ा सुल्तानपुर में रोटावेटर की चपेट में आकर युवा किसान की मौत हो गई। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इधर पत्नी बदहवास है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  

विज्ञापन


गांव खेड़ा सुल्तानपुर के लक्ष्मण सिंह के दो बेटों में 27 वर्षीय विक्रम बड़ा था। 2 नवंबर की सुबह वह गेहूं बुवाई की तैयारी कराने के लिए खेत में गया था। खेत में विक्रम के अलावा दो लोग थे। एक ट्रैक्टर चला रहा था। विक्रम रोटावेटर के पास खड़ा था। अचानक वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक मशीन बंद करता तब तक देर हो गई थी। चपेट में आते ही दोनों युवकों के हाथ-पांव फूल गए। शोर मचाकर आस-पास के खेतों से लोगों को एकत्रित किया। गांव से भी लोग गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

सूचना पर पहुंची हसायन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। विक्रम अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियों को छोड़कर गया है, जिसमें बड़ी बेटी महज नौ वर्ष की है। एसएचओ हसायन गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें