फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sun, 21 Dec 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव माधुरी के निकट शनिवार की सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय शोभित (20) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक अपने बाबा के निधन की सूचना मिलने पर दौड़कर घर की तरफ जा रहा था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शोभित पुत्र संजय गांव में खेत की रखवाली कर रहा था। इस दौरान उसे अपने बाबा कमल सिंह (60) के निधन की सूचना मिली। यह सुनकर वह बदहवास हो गया और घर की तरफ दौड़ने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में गांव माधुरी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कमल सिंह की मौत से घर में पहले से ही परिजन शोक में डूबे थे। इस बीच शोभित की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक दिन में दो मौतों ने इस परिवार और गांव वालों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें