फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 05 Nov 2026 11:23 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रामप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हसायन। गांव नगला रति निवासी रामप्रकाश (30) पुत्र ओमप्रकाश की बुधवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पर रेलवे लाइन पार करते समय हुआ।
विज्ञापन

रामप्रकाश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय कासगंज से मथुरा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हसायन से हाथरस और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा का कहना है कि मामला जीआरपी के क्षेत्र का था, इसलिए उन्हें सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें