फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वंदे भारत ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 29 Jun 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सहपऊ (हाथरस)। जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के निकट सादाबाद-जलेसर रोड पुल के नजदीक मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे सतेंद्र बघेल (22) पुत्र रामप्रसाद बघेल निवासी नगला सलेम की रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर रात में कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया।
विज्ञापन




गांव नगला सलेम निवासी रामप्रसाद बघेल के तीन पुत्र हैं। मझला पुत्र सतेंद्र दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर संविदा पर कार्यरत है। ग्रामीणों के मुताबिक वह तीन दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था। मंगलवार की शाम को वह कहीं घूमने निकल गया। परिजन उस समय घर पर नहीं थे। गांव से कुछ ही दूरी पर जलेसर रोड रेलवे स्टेशन है।



रात को करीब साढ़े आठ बजे जलेसर रोड एवं इसौंदा गांव के मध्य वह उत्तर-मध्य रेलवे की लाइन पर वाराणसी से दिल्ली पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना के बारे में कुछ पुख्ता तौर पर कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें