फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी के पराग डेयरी परिसर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, एनओसी मिलते ही शुरू होगा निर्माण

Thu, 29 Jun 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिला प्रशासन की ओर से सासनी की पराग डेयरी परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से न्यायालय में विचाराधीन हिस्से को छोड़कर शेष भूमि पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के प्रस्ताव का तैयार कर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए दुग्ध विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
पराग डेयरी का गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा हाथरस में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने से लोगों को फिर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने की आस जग गई है। जिला प्रशासन की ओर से सासनी की पराग डेयरी परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से न्यायालय में विचाराधीन हिस्से को छोड़कर शेष भूमि पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के प्रस्ताव का तैयार कर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए दुग्ध विभाग को भेजा गया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के आदेश जारी किए गए थे। यह प्रस्ताव भूमि के चयन में अटका हुआ था। अब फिर से केबिनेट की बैठक में पीपीपी के तहत मेडिकल कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति दी है। जिला प्रशासन की ओर से शासन को सासनी स्थित पराग डेयरी व जलेसर रोड स्थित सीवेज फॉर्म की भूमि का प्रस्ताव भेजा गया।

शासन की ओर से सासनी में पराग डेयरी की भूमि को चयनित करने के साथ ही इसका मुआयना भी कराया गया। डेयरी की कुछ भूमि का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण लंबे समय से मेडिकल कॉलेज का निर्माण अटका था।
विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने अब न्यायालय में विचाराधीन विवाद में उल्लिखित भूमि के हिस्से को छोड़कर बाकी भूमि का चयन मेडिकल कॉलेज के लिए कराया है। इस भूमि पर दुग्ध विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब प्रशासन को दुग्ध विभाग से मिलने वाली एनओसी का इंतजार है। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए एनओसी मिलते ही निर्माण की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें