सहपऊ में हादसे में युवक की मौत पर अस्पताल में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव नगला सुखराम निवासी 40 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश शर्मा की शुक्रवार दोपहर को गांव लोधई से जमौ जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
गावं नगला सुखराम निवासी रामकिशन का 40 वर्षीय पुत्र ब्रह्मप्रकाश गांवों फेरी लगाकर ताला बेचने को काम करता था। शुक्रवार को दोपहर वह गांव लोधई के आसपास के गांवों में ताला बेचकर साइकिल से गांव लौट रहा था। जैसी ही उसकी साइकिल लोधई से गांव जमौ की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह काफी समय तक घायल एवं बेहोशी की स्थिति में एक खेत में साइकिल सहित पड़ा रहा।
शाम करीब चार बजे जब किसी राहगीर की नजर उस पड़ी तो उसने लोधई के ग्रामीणाें को जानकारी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीड़ में से किसी ने उसकी शिनाख्त की। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे आगरा ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। मां एवं पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही थी। संवाद