फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ग्राम बिजाहरी के माजरा नया बिजलीघर क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार की दोपहर को संदिग्ध हालात में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव टमोटिया हाल निवासी नया बिजलीघर क्षेत्र सासनी निवासी फिरोज खां (35 वर्ष) पुत्र जलालुद्दीन पिछले करीब 15 वर्ष से बिजलीघर क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था। वह यहां कबाड़े का काम करता था। परिजनों के अनुसार फिरोज कुछ दिन से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को अचानक वह घर से बाहर गया और बेर के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने फिरोज का शव बेर के पेड़ से लटका देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें