करबन नदी की सफाई के लिए ज्ञापन देने पहुुंचे सादाबाद के युवा। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
करबन नदी का सफाई अभियान पांच दिनों से जारी है। बुधवार सुबह भी सफाई कर श्रमदान किया गया। इसके बाद बसपा नेता अविन शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रज्ञा यादव को सौंपकर नदी की सफाई व सुंदरीकरण कराने की मांग की।
अभियान से जुड़े युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से पहले नदी को साफ और व्यवस्थित बनाना है, ताकि इसके किनारे बड़े स्तर पर पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा एवं आकर्षक किया जा सके। उन्होंने नदी के दोनों किनारों की कच्ची भूमि को पक्का कराने की भी मांग उठाई।
बताया कि वर्तमान में नदी अत्यधिक गंदगी, कूड़े-कचरे और प्रदूषण का शिकार है, जिससे आसपास के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए वे स्वयं सफाई अभियान चला रहे हैं और प्रतिदिन श्रमदान कर रहे हैं। अब इसमें प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता है।
युवाओं ने जेसीबी, सफाई कर्मचारी, कूड़ा उठाने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि सफाई जल्द पूरी हो सके। यहां पर अजरुद्दीन फौजी, कपिल, चेतन, विष्णु चौधरी, अमन चौधरी, सोनू, अन्नू, मौसम शर्मा, अभिषेक चौधरी, ओमवीर सिंह, जगवीर सिंह मौजूद रहे।