कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को पोखर से बाहर निकाला जा सका।
शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की कार सोमवार देर रात गांव बिसावर के निकट नियंत्रण खोने से सड़क किनारे पोखर में जा गिरी। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
कार में सवार चारों युवक गांव विधिपुर के निवासी थे। कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को पोखर से बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पोखर के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।