फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्यालयों में टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे नौनिहाल

विज्ञापन
अहवरनपुर के परिषदीय विद्यालय में टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा देते बच्चे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग जिले के सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध नहीं करा पाया है। इससे काफी विद्यालयों में फर्नीचर न होने के कारण विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन




मंगलवार से बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। सभी 1236 विद्यालयों में परीक्षा चल रही हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.23 विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा चल रही हैं। बुधवार को प्रथम पाली में कक्षा तीन, चार और पांच की नैतिक शिक्षा की परीक्षा हुई। छहवीं की विज्ञान की परीक्षा हुई। सात और आठ की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई।



द्वितीय पाली में कक्षा छह, सात और आठ की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई। काफी विद्यालयों में परीक्षा के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। परिषदीय विद्यालय अहवरनपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पीहुरा में विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा देते हुए नजर आए। बच्चे एक-दूसरे से सटकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






उपस्थिति के आधार पर विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया था। शहरी क्षेत्र में फर्नीचर पहुंचने की प्रक्रिया गतिमान है।

- उपेंद्र गुप्ता, बीएसए हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें