फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्चों के साथ खेल रहा मासूम अचानक गिरा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तीन साल का मासूम शाम को गांव के ही बच्चों के साथ गांव में खेल रहा था। इसी बीच बच्चा सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। परिजन बच्चे को हाथरस के जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मासूम की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव लहरा में 21 मार्च की शाम को बच्चों के साथ खेल रहे एक तीन वर्षीय मासूम की गिरकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


आरिब पुत्र गुलाम नवी 21 मार्च की शाम को गांव के ही बच्चों के साथ गांव में खेल रहा था। इसी बीच आरिब सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोग आ गए। परिजनों को बुलाया। आनन-फानन परिजन बच्चे को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें