सिकंदराराऊ स्थित एनएच बाईपास ओवरब्रिज पर 3 अप्रैल सुबह एक युवा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शव की शिनाख्त शाम को हो पाई।
गांव रामपुर चटौल निवासी सत्यवीर (35) पुत्र प्रेम पाल 3 अप्रैल को गांव के अन्य युवक के साथ बाइक पर सिकंदराराऊ के लिए किताबें खरीदने को गया थे। एनएच बाईपास ओवरब्रिज के पास सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने की वजह से शाम तर उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मुश्किल से पुलिस ने शाम को पहंचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। शिनाख्त के बाद गांव के लोग कोतवाली पर आ गये तथा रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे।