फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल से घर जा रहीं दो बहनों से ठग ने उतरवाईं बालियां

Thu, 04 Apr 2024 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ठगी की ​शिकार बालिकाएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहीं कक्षा दो और कक्षा चार में पढ़ने वाली दो बहनों से एक शातिर ठग बुधवार की दोपहर को बातों में लगाकर कान की बालियां उतरवाकर फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन






शहर के मेंडू गेट निवासी नितिन गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता की बड़ी बेटी नाव्या कक्षा चार व छोटी बेटी सौम्या कक्षा दो में शहर के नयागंज स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार की दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों ही बहन पैदल घर जा रही थीं। तभी बीच रास्ते में उन्हें एक शातिर ठग मिल गया। ठग दोनों ही बच्चियों को अपनी बातों में फंसाकर शहर के किला रेलवे स्टेशन के निकट मोड़ पर ले गया।



वहां ठग ने दोनों ही बच्चियों से कहा कि तुम दोनों ने जो कान में बालियां पहन रखी हैं, इन्हें उतार कर दे दो। मैं तुम्हारे बैग में रख देता हूं। इस बीच शातिर ठग दोनों बच्चियों की बालियां उतरवाकर फरार हो गया। दोनों बच्चियों ने घर पहुंचकर पूरी घअना परिजनों को बताई। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें