फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर रील बना रही युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन परिसर और यहां से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार को एक और युवती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




सासनी निवासी युवती तालाब चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी। सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे फतेहगढ़ कोर्ट भेज दिया गया।



हाथरस सिटी के आरपीएफ प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि अब तक चार युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, रील बनाने में सहयोग करने वाले दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। इसके बावजूद रेलवे ट्रैक, ट्रेनों के पायदान और स्टेशन परिसर में वीडियो बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन





चार युवतियों पर हुई कार्रवाई
अब तक जिन चार युवतियों को रील बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, वह कम उम्र की हैं। इनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। आरपीएफ की ओर से सबसे पहले कांशीराम टाउनशिप की एक युवती को गिरफ्तार किया गया था, वह अपने छोटे बेटे से ही वीडियो बनवा रही थी। दूसरे मामले में 15 साल की एक छात्रा बाकायदा वीडियो कैमरे से अपनी रील बनवा रही थी।


तीसरे मामले में 19 साल की छात्रा स्टेशन पर अपना वीडियो बनवा रही थी। जिसे आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। चौथे मामले में करीब 20 साल की छात्रा हर रोज सासनी से हाथरस पढ़ने आती थी। इस दौरान रेलवे ट्रैक सूना पाकर अपना वीडियो बना रही थी। यूट्यूब पर अपने चैनल को मोनोटाइज करने के लिए यह वीडियो बनवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें