फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अश्लील फोटो बनाकर किया युवती को ब्लैकमेल

Wed, 10 Jun 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जलेसर रोड पर एक होटल से मिले युवक व युवती के मामले में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दर्ज एफआईआर के अनुसार युवती को ब्लैकमेल कर युवक ने होटल बुलाया था, जब तक वह कुछ गलत कर पाता, तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवती की बहन ने प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की बहन ने मोहल्ला लाला का नगला निवासी अजहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि अजहर सोशल मीडिया के जरिये उसकी छोटी बहन के संपर्क में आया तथा दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद धोखे से उनकी बहन के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा।
धमकी देकर उसने सात जून की दोपहर को जलेसर रोड स्थित एक होटल में बुला लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब बहन ने विरोध किया तो उसने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जब फोन पर बहन ने उन्हें जानकारी दी तो पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को ही वह पुलिस के हाथ लग गया था, लेकिन तब तबीयत खराब का बहाना बनाकर वह बच निकाला था। एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें