विधानसभा चुनाव को लेकर फर्स्ट टाइम वोटर भी काफी उत्साहित हैं। चुनावी सीजन में युवा मतदाता वोट की चोट लगाने के लिए तैयार हैं। हर युवा का यही कहना है कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को दुरुस्त करने वाला विधायक चुनेंगे।
जो नेता चुनावी सीजन में बड़े-बडे़ वायदे करते हैं उनसे दूर रहेंगे। दूसरों को भी यही समझाया जाएगा। झूठ का सहारा लेकर जीतने वाली पार्टी और प्रत्याशियों से हर मतदाता दूरी बनाए। ईमानदार और अपनी विधानसभा क्षेत्र का भरपूर विकास कर सके ऐसे नेता को अपना नेता चुनें।
युवाओं ने अन्य लोगों से भी मतदान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। चुनाव में वोट की चोट हर मतदाता लगाए और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।
चुनाव के समय ही नेता और राजनीतिक पार्टियों को विकास और लोगों की समस्याएं दिखाई देती हैं। ऐसे नेताओं से बचना होगा। क्षेत्र का विकास और समस्या समाप्त करने वाला विधायक चुनेंगे।
- सोनू धनगर।
हर मतदाता के पास वोट है। पांच साल में उसे इसकी ताकत दिखाने का मौका मिलता है। हम तो ईमानदार और क्षेत्र का विकास कराने वाले को विधायक बनाएंगे।
- रवि बाबू।
देश व समाज की तरक्की के लिए शिक्षा सबसे अहम है। इसके बिना देश प्रगतिशील नहीं बन सकता है। इसलिए शिक्षा को बढ़ावा देने वाली पार्टी और नेता को ही मैं वोट करूंगा तथा सभी को प्रेरित करूंगा।
- मयंक चौधरी।
जो नेता और पार्टी कोरे वायदे करते हैं। ऐसे लोगों से सभी मतदाता बचें और अच्छे और ईमानदार नेता को वोट करें। इस बार चुनाव में सभी मतदाता वोट की चोट जरूर लगाएं।
- कपिल जादौन।